फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इनर रिंग रोड निर्माण को शीघ्र लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडलायुक्त ने मेरठ विकास प्राधिकरण में की बैठक
विज्ञापन


मेरठ। इनर रिंग रोड के निर्माण को शीघ्र ही पंख लगने वाले हैं। इसको लेकर शनिवार को मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय में एक बैठक की, जिसमें इनर रिंग रोड की प्रगति पर संज्ञान लिया। शीघ्र ही इनर रिंग रोड के कार्य को गति देने के निर्देश दिए।
मेरठ महानगर में वाहनों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए एनएच-58 से हापुड़ मार्ग तक प्रस्तावित 45 मीटर चौडे़ इनर रिंग रोड निर्माण पर चर्चा की। मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि इनर रिंग रोड का निर्माण प्रायोरिटी सैक्शन-1 (प्राधिकरण की वेदव्यासपुरी योजना से दिल्ली रोड 1.20 कि०मी०) व प्रायोरिटी सैक्शन-2 (दिल्ली रोड शताब्दीनगर योजना से हापुड रोड 4.50 कि०मी०) प्रस्तावित है। प्राधिकरण द्वारा इनर रिंग रोड के भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में टीडीआर पॉलिसी के माध्यम से भूमि खरीद करने, भू-उपयोग परिवर्तन करने तथा मानचित्र स्वीकृति में विशेष सुख सुविधा शुल्क आरोपित करने तथा पार्क/ओपन स्पेस भू-उपयोग में फार्म हाउस, एम्यूजमेन्ट पार्क क्रियाए अनुमन्य किए जाने तथा उनका भू-आच्छादन एवं एफएआर बढ़ाए जाने सम्बन्धी विकल्प प्रस्तुत किए ।
विज्ञापन



उक्त इनर रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण के सम्बन्ध में बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। रिंग रोड के निर्माण के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। इनर रिंग रोड के निर्माण के सम्बन्ध में 45 मीटर के स्थान पर वर्तमान में 24 मी० मार्ग का निर्माण किये जाने तथा 10.50 मी० मार्गाधिकार के रूप में आरक्षित करने सम्बन्धी सुविचारित प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर शासन को भेजे जाने का निर्णय किया गया। साथ ही बिजली बम्बा बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के सम्बन्ध में चर्चा हुई व रेलवे पर बने ओवर ब्रिज का एलाईनमेन्ट तय करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। बैठक में प्राधिकरण द्वारा हैकेथॉन के माध्यम से चयनित किए गए प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर राज्यमंत्री ऊर्जा डा सोमेन्द्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई, महापौर हरिकान्त आहलुवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डा वीके सिंह, उपाध्यक्ष मेडा अभिषेक पाण्डेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें