फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने शुरू किया अनशन, भाजपा विधायकों ने आश्वासन देकर कहा- लखनऊ तक उठाई जाएगी आवाज

Thu, 26 Sep 2019 10:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कर्मचारियों के बीच पहुंचे बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में आउटसोर्सिंग के विरोध में सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल के परिसर में कर्मचारियों ने अनशन शुरू कर दिया है। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा और बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कर्मचारियों के बीच में पहुंचकर कहा कि लखनऊ तक उनकी आवाज उठाई जाएगी। कर्मचारियों ने दोनों विधायकों से इंसाफ मांगा। 

विज्ञापन


रमाला चीनी मिल परिसर में गुरुवार सुबह कर्मचारी सुधीर, सुबोध, अखिल पंवार, सचिन और अंकित शर्मा अनशन पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि उनका हक छीना जा रहा है। मिल के विस्तारीकरण से उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब उनके भी अच्छे दिन आएंगे, लेकिन उनका रोजगार छीनने का प्रयास किया जा रहा है। आउटसोर्सिंग से मिल के 250 कर्मचारियों का भविष्य खराब होगा। मिल क्षेत्र में रोजगार के बजाए बेरोजगारी बढ़ेगी। बागपत के विधायक योगेश धामा और बड़ौत विधायक केपी मलिक कर्मचारियों और किसानों के बीच पहुंचे। विधायकों ने कहा कि डीएम, गन्ना मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कर्मचारियों की मांग और समस्या रखी जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। रामपाल डायरेक्टर ने भी कर्मचारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, यह रवैया बेहद गलत है। राजेश देवी, राजेंद्र चौधरी, प्रदीप, गुड्डू, अनुज, सचिन, योगेश, सुधीर दुहून, आशीष, सचिन और योगेश मौजूद रहे।

रालोद ने दिया समर्थन, कर्मचारियों के साथ
रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी रमाला मिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिस तरह कर्मचारियों को बेघर किए जाने की तैयारी है, वह बेहद निंदनीय है। कर्मचारियों एक रहें अब रालोद भी उनके साथ रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चीनी मिल के जीएम ने लगाए ये आरोप, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

कर्मचारियों के बीच पहुंचे सतेंद्र तुगाना
मिल के जीएम प्रबुद्ध चौबे ने भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को उपसभापति ब्रजेश के पति एवं भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियें के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मुकदमा दर्ज कर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

आंख में आंसू और हाथ जोड़कर मांगा हक
सहकारी मिल रमाला की अस्थायी कर्मचारी राजेश देवी भी धरने पर पहुंचे। विधायकों के सामने समस्या बयां की। उन्होंने बताया कि पति की जगह नौकरी मिली थी, लेकिन अब तक नियमित नहीं किया गया। अगर उसकी नौकरी चली गई तो उसका घर कैसे चलेगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें