फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच और अस्पतालों के कर्मचारी रडार पर

Sat, 28 Dec 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में साइबर थाना पुलिस ने शामली के अलावा बागपत के बड़ौत, बिजनौर, सहारनपुर के कई स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। ऋषिकेश के प्राइवेट अस्पताल के पांच और कर्मचारी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने गिरोह के शामली के ओदरी गांव के मुबीन, ऋषिकेश के अतुल चौहान और ऋषिकेश के राकेश पांडे, सहारनपुर के विजय को गिरफ्तार किया था।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि गिरोह के संबंध में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गिरोह के फरार सदस्य भी पकड़ में होंगे। माना जा रहा है कि अस्पताल के कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद ही गिरोह पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें