फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ता पूछने के बहाने कर्मचारी का मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर रेलवे फाटक के पास शनिवार दोपहर एक फैक्टरी के कर्मचारी रिंकू से बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया मगर वे हाथ नहीं आ पाए। घटना की तहरीर परतापुर थाना पुलिस को दी गई। तहरीर में रिंकू ने बताया कि वह लखीमपुर खीरी का निवासी है।
विज्ञापन

वह परतापुर के उद्योगपुरम स्थित देवश्री धागा फैक्टरी में काम करता है। शनिवार दोपहर वह कुछ सामान लेने के लिए परतापुर तिराहे पर गया था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक की ओर से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और मोदीनगर जाने का रास्ता पूछने लगे। वह रास्ता बताने लगा तो पीछे बैठे युवक ने मोबाइल छीन लिया। बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सीओ ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें