एमडी स्क्वाड चौकन्ना, आरएम स्क्वाड सुस्त
बसों को चेकिंग के लिए सभी क्षेत्र में आरएम स्क्वाड बना रखे हैं। इसके अलावा विभाग ने एमडी स्क्वाड भी बनाया हुआ है, जो प्रदेश में कहीं पर भी बसें चेक कर सकता है। बागपत रूट पर भ्रष्टाचार का मामला एमडी स्कवाड ने ही पकड़ा था।
व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा भ्रष्टाचार
रोडवेज चालकों और परिचालकों ने व्हाट्सअप ग्रुप बना रखे हैं। जब भी कोई स्क्वाड किसी बस की जांच करता है तो तुरंत उसकी जानकारी ग्रुप में दे दी जाती है। इससे ग्रुप के सदस्य सचेत हो जाते हैं।
चेकिंग स्टाफ को अलर्ट किया गया है। भविष्य में इस तरह के केस मिलने पर टीआई जिम्मेदार होंगे। - केके शर्मा, आरएम रोडवेज मेरठ रीजन