फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी की हड़ताल जारी, कैंट में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कैंट बोर्ड कार्यालय में काम नहीं हुआ। सड़कों पर कूड़ा पसरा रहा। करीब 500 कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो कैंट इलाके में हर ओर गंदगी ही दिखाई देगी।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के कर्मचारी 2016 से सातवें वेतनमान आयोग का एरियर देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन क्वार्टरों में वे रहते हैं, उनकी हालत बेहद खराब है। कई बार अधिकारियों से इनको ठीक कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। वर्दी और दूसरे सामान को लेकर भी अनदेखी हो रही है। इस दौरान सीईओ ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी वे काम नहीं करेंगे। धरना स्थल पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष भगत सिंह आजाद, अरविंद गुप्ता, विक्रांत शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, राकेश पहलवान, पुजेश लौहरे, योगेश यादव, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें