फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल से भरे बोरों की ढांग गिरने से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दाल से भरे बोरों की ढांग गिरने से कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

परतापुर। रिठानी स्थित मिल में सोमवार सुबह दालों से भरे बोरों की ढांग गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को मिल गेट पर रखकर विलाप करने लगे। पुलिस ने मिल मालिक से बातचीत कर परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिलवाया।
कबाड़ी बाजार स्थित शिव मंदिर के पुजारी पूरन मिश्रा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सबसे छोटे बेटे 20 वर्षीय मोहन को मेरठ बुला लिया था और एक फरवरी को उसकी नौकरी रिठानी स्थित अशोका दाल मिल में लगवा दी थी। सोमवार सुबह वह मिल मेें पहुंचा और काम करने लगा। करीब नौ बजे मोहन के ऊपर दाल से भरे बोरों की ढांग गिर गई। मोहन इसके नीचे दब गया। मिल कर्मचारियों ने मोहन के परिवार को घटना की सूचना दी। इस पर परिजन मिल पहुंचे और मोहन निजी चिकित्सक के पास गए। यहां मोहन को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजन शव लेकर मिल गेट पर आ गए और रोष जताने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहले परिजनों और फिर मिल मालिक रेलवे रोड निवासी सुनील जैन एवं अखिल जैन से बातचीत की। काफी देर तक वार्ता के बाद परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाया गया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाए बिना ही शव साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें