फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई सपा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बूथ स्तर पर संगठन की तैयारियों और सक्रियता की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथों को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद 17वीं शताब्दी के महान योद्धा, समाज सुधारक और अदम्य साहसी व्यापारी बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके त्याग, साहस, मानव सेवा और सामाजिक समरसता के आदर्शों को स्मरण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श आज भी हमें सामाजिक न्याय, भाईचारे और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। बैठक में महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान उदयवीर सिंह, जिला महासचिव योगेंद्र जाटव सोल्दा, जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, रविंद्र प्रेमी, ओमप्रकाश महामना, शुभम यादव, एहतेशाम इलाही, महिपाल सिंह जाटव, अश्विनी गोस्वामी और अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें