फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा व रोजगार पर दिया जोर

Sun, 14 Jun 2026 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन युवा एकता सम्मेलन, शिक्षा व रोजगार पर दिया गया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। महलका गांव में बहुजन युवा एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा और संगठन है तथा युवाओं को शिक्षा के साथ स्वरोजगार और कौशल विकास की ओर भी आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉय बहादुर एडवोकेट ने की, जबकि संचालन केपी जाटव एडवोकेट ने किया। आयोजन की जिम्मेदारी राहुल महलका ने संभाली। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हिमांशु सिद्धार्थ, प्रताप लोइया, आदित्य भास्कर, आनंद सिद्धार्थ, विनय राज, अनुज जाटव, यादराम जाटव आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में मिशनरी गायकों रवि हस्तिनापुर, दीपक वर्मा और आदित्य जाटव ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें