संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। जानी खुर्द में स्थित महेंद्र सिंह सैनी के आवास पर शनिवार को हुई सैनी समाज की बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया।
रालोद नेता रवि भारत चिकारा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसानों, मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है।अध्यक्षता राज्यपाल सैनी और संचालन दिनेश पाल ने किया। महीपाल सैनी, कालूराम सैनी, राजवीर सैनी, राज कुमार सैनी, गोपाल सैनी, दीपक सैनी, रामपाल सैनी, मोहित सैनी, जय भगवान सैनी, धर्मवीर सैनी, सोमपाल सैनी, टीटू सैनी आदि मौजूद रहे।
-