फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेती की बढ़ती लागत और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
सरूरपुर। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते सपा नेता गौरव चौधरी। संवाद
विज्ञापन
- सपा नेता ने अखिलेश यादव से खाप चौधरियों की मुलाकात के बाद किया खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खाप चौधरियों की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद किसान राजनीति और खापों की भूमिका को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। खाप चौधरियों की अखिलेश यादव से मुलाकात कराने वाले गौरव चौधरी ने भूनी स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
सपा नेता गौरव चौधरी ने दावा किया कि बैठक के दौरान गन्ना भुगतान, फसलों का उचित मूल्य, खेती की बढ़ती लागत और किसानों की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गौरव चौधरी के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के किसान और खाप प्रतिनिधियों ने अखिलेश यादव के सामने किसानों से जुड़े मुद्दे रखे। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान में देरी, खाद-बीज और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण खेती की लागत में इजाफा तथा उपज का लाभकारी मूल्य किसानों के सामने बड़ी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इन समस्याओं के समाधान और किसानों के हित में प्रभावी नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने दावा किया कि बैठक में करीब 16 खाप चौधरी शामिल हुए थे। गौरव चौधरी ने कहा कि खाप चौधरियों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होने और पार्टी को समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें