फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वैकॉन-2026 में पशु चिकित्सा में होम्योपैथी पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
वेटेनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वैकॉन-2026 में पशु चिकित्सा को होम्योपैथी दवाओं के प्रयोग से सस्ता और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। वन हेल्थ अभियान पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय, महू के पूर्व निदेशक आरके भघरवाल ने कहा कि होम्योपैथी को पशु चिकित्सा में लाना सरकार का लक्ष्य है। इसे वन हेल्थ अभियान से जोड़कर प्रतिजैविकों की निर्भरता कम कर पशु स्वास्थ्य सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने बिना अभ्यास के पशु उपचार कर रहे लोगों को रोकने की बात कही। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सतत पशुधन और पालतू पशु स्वास्थ्य के लिए पशु चिकित्सा होम्योपैथी तथा आयुष के एकीकरण विषय पर चर्चा हुई। इसमें 24 पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों, 16 क्षेत्रीय डॉक्टरों और पशुपालकों ने भाग लिया। क्लिरनेट के वेटनेट मंच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो पूरे भारत में 25 हजार से अधिक पशु चिकित्सा पेशेवरों को जोड़ता है। संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने एकीकृत और साक्ष्य-आधारित पशु चिकित्सा देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। सम्मेलन में अंतिम स्तर की पशु चिकित्सा देखभाल को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें