आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर जेल में बंद लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सलावा गांव जाकर पीड़ितों से भी बातचीत की। वहीं, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर भी जेल में युवकों से मिलने पहुंचे।
शनिवार को सांसद चंदन चौहान ने कहा कि दादरी की पंचायत में मौजूद अराजक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ा। निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
शाम होते-होते जेल प्रशासन ने 11 युवकों को रिहा कर दिया। इस फैसले से गुर्जर समाज में राहत की भावना देखी गई, लेकिन मामले पर राजनीति अभी भी जारी है।