संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है। हाईकोर्ट ने अध्यक्ष और महामंत्री को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसमें न्यायिक कार्यों से विरत न रहने और हड़ताल न करने की बात कही गई है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने 04 जून 2026 को यह पत्र जारी किया था।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के इस निर्णय से सभी अधिवक्ता चिंतित हैं। जिस पर निर्णय लिए जाने के लिए आज बुधवार को दोपहर ढाई बजे लाल बहादुर शास्त्री सभागार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में बैठक बुलाई गई।