फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलीट क्रिकेट एकेडमी ने 102 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित एलीट क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एलीट क्रिकेट एकेडमी और जेएएस क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एलीट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 102 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

एलीट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट पर 215 रन बनाए। इसमें विश्व कुमार ने 87, निखिल कुमार ने 49, राघव ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रिंस ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी और 102 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से रिंकु ने 32, रुद्राक्ष ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अलसैफ और आयुष्मान ने 3-3 विकेट लिए। इस मौके पर कोच अखिल कुमार, कोच नितिन ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें