फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलिट क्रिकेट एकेडमी ने विद्या क्रिकेट एकेडमी को 104 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क में चल रहे हिम्मत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एलिट क्रिकेट एकेडमी ने विद्या क्रिकेट एकेडमी को 104 रन से करारी शिकस्त दी। एलिट के बल्लेबाज निखिल कुमार ने आतिशी अर्धशतक जड़ा जबकि गेंदबाजी में देवांश धनकर ने चार विकेट लेकर जीत की राह आसान की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलिट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 226 रन बनाए। निखिल कुमार ने मात्र 24 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली। विषु पाल ने 63 गेंदों में 49 रन (पांच चौके), शुभम पहाड़ी ने 40 गेंदों में 34 रन, निखिल चौधरी ने 32 गेंदों में 23 रन और अयुमान गोयल ने 13 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम एलिट के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। विद्या एकेडमी के लिए निखिल कश्यप ने सर्वाधिक 43 रन और देवांश धनकर ने 13 रन बनाए। एलिट की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए देवांश धनकर ने पांच ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, शुभम नागर ने तीन, हिमांशु टी-5 ने दो तथा निखिल कुमार और पार्थ खुराना ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें