फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलिट क्लब लगाएगा 500 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एलिट क्लब द्वारा पहला स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें अतिथि, क्लब सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में क्लब की नई टीम ने शपथ ली और समाज सेवा के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह में क्लब के आगामी सामाजिक प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इनमें पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता अभियान जैसी गतिविधियां शामिल रही। अतिथियों ने क्लब के पिछले साल के सामाजिक कार्यों की सराहना की। क्लब के नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां दी गईं। अतिथियों को सम्मानित किया गया और सभी लोगों को भविष्य में समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने क्लब की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। क्लब के सदस्यों ने रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया का आनंद लिया और केक काटकर जश्न मनाया। क्लब की अध्यक्ष दिव्या अग्रवाल ने बताया कि एलिट क्लब ने इस वर्ष 500 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, भोजन वितरण, डायबिटीज कैंप, स्वास्थ्य जांच कैंप और महिला सशक्तीकरण जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों को भविष्य में बढ़ावा देने की योजना है।
विज्ञापन

क्लब सचिव ईशा कौशिक ने संचालन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष साक्षी गोयल, सह सचिव सविता मित्तल, कोषाध्यक्ष रीना राजवंशी, कल्पना गर्ग, रेणु कौशिक, शिवानी शर्मा, शिल्पी रस्तोगी, नेहा, अंजू गुप्ता आदि सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें