फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र मतदाता न छूटे, अपात्र न हों शामिल : नवदीप रिणवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सातों विधानसभाओं के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की विधानसभावार प्रगति प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो, यह सुनिश्चित करना निर्वाचन तंत्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एबसेंट, शिफ्टेड एवं मृत मतदाताओं के नाम यदि ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, तो उनकी सूची राजनीतिक दलों के बीएलए को उपलब्ध कराई जाए। संबंधित अधिकारियों की निगरानी में उनका पुनः सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियां भी स्वीकार्य नहीं होंगी। वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और शत-प्रतिशत सत्यापन के उपरांत ही डाटा को अंतिम रूप दिया जाए। साथ ही मैपिंग के कार्य में तेजी लाने और बीएलओ-बीएलए के साथ पुनः बैठक कर कार्यवाही का विवरण समय से अपलोड कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नवदीप रिणवा ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है और इसके लिए प्रदेश स्तर पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने एसआईआर कार्यों में बीएलओ से लेकर जनपद स्तर तक अधिकारियों-कर्मचारियों, राजनीतिक दलों तथा आम जनमानस की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि जनपद में एसआईआर की कार्यवाही प्राप्त निर्देशों के अनुरूप की जा रही है तथा बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर स्थित मतदान बूथ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बूथ स्तर पर बीएलओ एवं बीएलए के कार्यों की समीक्षा करते हुए फार्म वितरण, संग्रह, डिजिटाइजेशन तथा फार्म-6 की कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नए मतदाता जोड़ने पर दिया जोर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जनपद के समस्त बूथों की एबसेंट, शिफ्टेड एवं मृत मतदाताओं की सूची अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। जिन मतदाताओं का नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सम्मिलित नहीं हो पा रहा है, उनकी कारण सहित सूची बनाकर वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाए। इसके साथ ही फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाने पर भी उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें