कादराबाद। गांव मुरलीवाला में हाथियों ने गन्ने के खेतों में जमकर उत्पात मचाते हुए करीब 10 बीघा फसल उजाड़ दी। किसानों ने वन विभाग से हाथियों को वन निर्धारित क्षेत्र में खदेड़ने की मांग की है।
ग्राम मुरलीवाला निवासी किसान गोविंद सिंह ने बताया कि उनके खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है जिसे आए दिन जंगली हाथी रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार की रात भी जंगली हाथियों ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। गोविंद सिंह लड्डूवाला निवासी मेजर सिंह की चार-चार बीघा गन्ने की फसल एवं बंटी डागर के दो बीघा चारे को हाथियों ने रौंद दिया। खेतों में दूर तक पैरों के निशान देखकर अनुमान लगाया गया जा सकता है कि खेतों में हाथी के छोटे बच्चों के साथ उनके पूरे परिवार ने धावा बोला था। किसानों ने सरकार से अपनी फसल के मुआवजे की मांग की है।