फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाथी ने चर्च की दीवार को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
सेन्ट मेरीस चर्च की क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी को गिरने से बचाव करता श्रमिक। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कालागढ़ । कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन्यजीव सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथी ने भिक्कावाला के सेंट मेरीस चर्च की चहारदीवारी को दो स्थानों से नुकसान पहुंचाया है। चर्च के पल्ली पुरोहित के अनुसार दीवार के गिरने का खतरा है। उसे किसी तरह से लकड़ी आदि से रोका गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीणों नरेश कुमार, आदित्य, नितिन, शिवम, हुकुम सिंह आदि का कहना है कि हाथी सूखासोत से होकर नई बस्ती से गुजरता हुआ तिराहे की दुकानों तक जा पहुंचा। हाथी आरोही बुक डिपो के सामने से गली में होकर घरों के सामने से गुजरने लगा। किसी तरह शोर शराबा कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। हाथी को वनों में रोके जाने के लिए बिजनौर के डीएफओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

वन दरोगा सुनील राजोरा का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। गश्ती दल को सफल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें