फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने मचाया जमकर उत्पात, फसलों को रौंदा, वन अधिकारियों ने हवाई फायरिंग कर भगाया

Thu, 16 May 2019 08:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जंगली हाथी ने उत्पात मचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के नजीबाबाद में जंगली हाथी ने फसलों को रौंदकर उत्पाद मचाया। जंगली हाथी के भय से खेतों पर काम कर रहे किसान भाग निकले। पुलिस और वन अधिकारियों ने हाथी को वन क्षेत्र में भगाया।

विज्ञापन


मंडावली क्षेत्र में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे खेतों में जंगली हाथी घुस आया। हाथी ने गांव मझाड़ी के किसान सुरेंद्र सिंह की गन्ने की फसल रौंद डाली। खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर जंगली हाथी पर पड़ी। किसानों ने भागकर शोर मचाया और ग्रामीणों को हाथी के आने की सूचना दी। इसके बाद फिर पुलिस को भी जंगल क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना दी। 

वहीं मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में पुलिस मौके पर पहुंची। साहनपुर वन रेंज अधिकारी गजेंद्र सिंह यादव को हाथी की सूचना दी। पुलिस और वन अधिकारियों ने हवाई फायरिंग कर हाथी को खेतों से निकालकर वन क्षेत्र में भगाने का प्रयास किया। हाथी खेतों से निकलता हुआ गांव जटपुरा बौंडा के एक बाग में घुस गया। पुलिस, वन कर्मियों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर और आग दिखाकर हाथी को वन क्षेत्र की ओर भेज दिया। 
विज्ञापन


उधर, देवेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह, मुनेश, अजय पाल, रवींद्र आदि का कहना है कि भीषण कर्मी शुरू होते हुए पानी की तलाश में जंगली जानवर वन क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र की तरफ आ जाते हैं। ग्रामीणों ने वन निगम अधिकारियों से वन क्षेत्र में पानी की व्यापक व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें