फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज साढ़े तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला उपकेंद्र पर तकनीकी कार्य के चलते मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र पर बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए चार पुराने वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदलने और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सरधना के अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दौराला उपकेंद्र से जुड़े सभी ग्रामीण और शहरी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता विभागीय हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें