मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने शनिवार को 33/11 केवी उपकेंद्र काजीपुर और कैली का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आगामी त्योहारों और ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग-मुक्त, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
काजीपुर उपकेंद्र में एमडी ने पावर ट्रांसफॉर्मर, सीटी/पीटी, प्रोटेक्शन यूनिट और कैपेसिटर बैंक की स्थिति परखी। कंट्रोल रूम में जामिया, मेरठ और सोहेल गार्डन फीडरों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही बिजली बिल राहत योजना के अंतिम दिन बकायेदारों को कॉल कर अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
अनुरक्षण माह के तहत ट्रांसफार्मरों की चेकिंग, लोड बैलेंसिंग और लाइन कटाई-छटाई कार्य तेज करने को कहा गया। अधीक्षण अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि 176 में से 67 ट्रांसफॉर्मरों की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि अन्य सुधार कार्य तेजी से जारी हैं।