फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदर में पूर्व पति ने महिला की नाक तोड़ दी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर के मिशन कंपाउंड में रहने वाली तलाकशुदा महिला को उसके पूर्व पति ने पीटा और नाक की हड्डी तोड़ दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता कोमल ने बताया कि उसका पति विवियन थामस से तलाक हो चुका है। न्यायालय ने उसे नौ साल की बेटी से मिलने की अनुमति दी थी। 21 फरवरी को विवियन बेटी को एक शादी समारोह में लेकर गया था। शाम को जब वह बेटी को वापस छोड़ने आया तो शराब के नशे में था और महिला से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर मारपीट की और चेहरे पर ईंट मार दी। महिला गंभीर हालत में न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती है।
कोमल ने शनिवार को सदर बाजार थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि और जांच के बाद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। यह मामला घरेलू हिंसा और पूर्व पति द्वारा बेटी से मिलने के अधिकार के दौरान उत्पन्न विवाद की गंभीरता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें