मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज मंगलवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मंगलपांडे नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, नौचंदी उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी लाइनों से पेड़ों की छंटाई के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा लेडिजपार्क उपकेंद्र क्षेत्र में भी सुबह 10 सेदोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद
ऊर्जा भवन में होगी जन सुनवाई
मेरठ। उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं को सुनने के लिए ऊर्जा भवन के सभागार में आज विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं की बजली बिल, मीटर संबंधी, बिजली बिल जमा करने, स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन के द्वारा पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों के उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जाएगा। इस मौके पर उपभोक्ताओं को सभी नई योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। संवाद