फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देव-आदित्य और अंशिका-अनुष्का की टीम प्रथम

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में बैडमिंटन खेलते छात्र स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के अलग-अलग समूह बनाकर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विनीता राठी ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा वर्ग से आठ-आठ टीमों का चयन किया गया है। इसमें छात्र-छात्राओं के अलग-अलग मैच कराए गए। दोनों वर्गों के ग्रुप मैच कराकर सेमीफाइनल में क्वालिफाई टीमों के मध्य मैच कराए गए। विजेता टीमों के मध्य फाइनल मैच कराए गए। छात्रों की विजेता टीम में देव और आदित्य प्रथम, भविष्य, रिंकू और रितिक द्वितीय, यस और आशु भाटी तृतीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में अंशिका और अनुष्का प्रथम, प्रियांशी और आयुषी शर्मा की टीम द्वितीय, तमन्ना और विदुषी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विजेता टीम को प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जीत-हार बड़ी चीज नहीं होती है, बड़ी बात है खेल भावना, अनुशासन और जुनून से खेलना। इस अवसर पर डॉ. मोनू सिंह, वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें