फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 30 गांवों की बिजली पांच घंटे ठप, लोग परेशान

Sat, 23 May 2026 08:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुन्हेड़ा विद्युत उपकेंद्र में खराबी आने से बनी समस्या, फाल्ट और ओवरलोड बनी मुसीबत
विज्ञापन


हस्तिनापुर। भीषण गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को खादर क्षेत्र के करीब 30 गांवों को बिजली देने वाला कुन्हेड़ा विद्युत उपकेंद्र करीब पांच घंटे तक बंद रहा। इससे इन गांवा की बिजली पांच घंटे ठप रही और उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तारापुर निवासी गौतम, हरेंद्र चौहान, रामबीर, पंकज चौधरी आदि ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर तीन बजे के बाद ही सुचारु हो सकी। इसके बाद करीब दो घंटे बिजली चली, लेकिन शाम पांच बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार हो रही कटौती से घरों में लगे पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद रहीं, जिससे लोगों को गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। ग्रामीण सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार और राजकुमार ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा जाती है। लाइनों में बार-बार फाल्ट होने से लंबे कट लगाए जाते हैं। उनका कहना है कि बिजली के बिल और दरें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन व्यवस्था अब भी पुरानी और जर्जर लाइनों के सहारे चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खादर क्षेत्र में कई स्थानों पर तार झुके हैं। ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण आपूर्ति प्रभावित रहती है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जर्जर लाइनों को बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-

कुन्हेड़ा विद्युत उपखंड केंद्र की सप्लाई आगे से बंद रही। जिसे कुछ देर बाद शुरू कर दिया गया। निर्धारित शेड्यूल के आधार पर बिजली सप्लाई की पूरी कोशिश है।

बिजेंद्र कुमार, अवर अभियंता विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें