फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कराएंगे विद्युत अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के प्रति डिजिटल रूप से जागरूक करने के लिए शनिवार को विद्युत अधिकारियों ने अभियान चलाया। मेरठ जोन-1 के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा, मेरठ जोन-2 के मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद की अगुवाई में बेगमपुल क्षेत्र में उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।
उन्होंने व्यापारियों को यूपीपीसीएल स्मार्ट एप के जरिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर में नेगेटिव बैलेंस को खत्म करने के लिए रिचार्ज करना सिखाया। विद्युत अधिकारियों ने कहा कि इस एप के माध्यम से बिजली बिल, खपत विवरण और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है। इस अवसर पर आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना, महामंत्री सरदार राजवीर सिंह, मुन्ना माहेश्वरी, संजय मुंजाल, शम्मी आनंद, विशाल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, महेश कुमार, परविंदर नारंग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर कार्य करें अधिकारी : चोपड़ा
मुख्य अभियंता मेरठ क्षेत्र प्रथम के कार्यालय में मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक भी हुई। उन्होंने कहा कि अनुरक्षण माह में किए जाने वाले कार्यों समय पर किए जाएं। 33/11 केवी उपकेंद्र, 33 केवी लाइनों, पावर परिवर्तकों एवं वितरण परिवर्तकों पर अनुरक्षण कार्य पूरा किया जाए। बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाए। अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद ने बताया कि लिसाड़ी रोड व विकासपुरी में आठ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली बिल राहत योजना में मेरठ जोन-2 प्रदेश में टॉप पर है। यहां पर अभी तक 74096 बकाएदारों में से 50084 ने योजना का लाभ उठाया है। पीवीवीएनएल के तहत अब तक 69462 उपभोक्ताओं ने भुगतान किया है। वहीं, 72058 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराया है जबकि 9914 ने एप डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें