फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर से कर रहे थे बिजली चोरी, मीटर उतारने पर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर से कर रहे थे बिजली चोरी, मीटर उतारने पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। घंटाघर क्षेत्र में 12 उपभोक्ताओं के यहां से बिजली चोरी में संदिग्ध स्मार्ट मीटर उतारे गए तो लोगों ने खूब हंगामा किया और बिजली निगम की टीम के साथ धक्का मुक्की भी की। पुलिस आने के बाद बिजली टीम उतारे गए मीटर लेकर लैब पहुंची। यहां पर 12 मीटरों में से 9 मीटरों में लूप लगाकर बिजली चोरी होते हुए मिली। यह जानकारी एसडीओ घंटाघर योगेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों ने स्मार्ट मीटर में भी लूप लगाकर बिजली चोरी करना शुरू कर दिया है। सूचना के बाद क्षेत्र के 12 उपभोक्ताओं के यहां से संदिग्ध प्रतीत हो रहे मीटर उतारे गए थे। इस पर कुछ लोगों ने न केवल टीम के साथ अभद्रता की, बल्कि धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा भी काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के हड़काने के बाद ही लोग शांत हुए। उतारे गए मीटरों का लैब में परीक्षण किया गया तो नौ मीटरों में बिजली चोरी मिली। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

230 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
मेरठ। पीवीवीएनएल में चल रहे 10 हजार से ज्यादा के बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के अभियान के तहत सोमवार को 230 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इन उपभोक्ताओं पर 35 लाख रुपये बकाया चल रहा था। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सर्किल के सभी पांचों विद्युत नगरीय वितरण खंडों में एक साथ अभियान चलाया गया। 230 बकायादार उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से ज्यादा बकाया चल रहा था। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए। हालांकि, इनमें से कई उपभोक्ताओं ने बकाया जमा करके कनेक्शन जुड़वा लिए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें