फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो माह से नहीं जोड़ी गई विद्युत लाइन, सिंचाई पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दुल्हैड़ा गांव में दो महीने पहले लगभग एक दर्जन नलकूपों की चोरी हुई विद्युत लाइन जोड़ी नहीं जा सकी। इस कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रधान बालकिशोर, कृष्णपाल, कर्ण, योगेश, सतपाल, ब्रजपाल, प्रवीण, जयपाल आदि ने बताया कि किसानों के खेतों में गेहूं, सरसों, आलू की फसल खड़ी है, लेकिन सिंचाई नहीं होने के कारण फसल नष्ट होने की कगार पर है। बताया कि किसानों के पास सिंचाई का एकमात्र साधन निजी नलकूप हैं। आसपास कोई रजबहा भी नहीं है। दुल्हैड़ा से लेकर मैथना गांव तक लगभग 10 से 12 नलकूप की विद्युत लाइन चोरी होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। आरोप है कि किसानों ने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि अभी कोहरा पड़ रहा है। इस कारण विद्युत लाइन नहीं जोड़ी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें