फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से कार्य बहिष्कार करेंगे विद्युत विभाग के संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा प्रदाता कंपनी से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार पर जाने की घोषणा की है। निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्लोबटेक क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड मेरठ शहर व मावेरिक पावर सोल्यूशन पीआर पावर सॉल्यूशन द्वारा संविदा कर्मचारियों का पिछले माह से निर्धारित तिथि पर वेतन का भुगतान नहीं किया है।
नियम के अनुसार, प्रत्येक महीने की सात तारीख को वेतन भुगतान किया जाना अनिवार्य है, लेकिन कंपनी द्वारा लगातार विलंब किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कंपनी के कर्मचारी से वेतन दिलाने की मांग की गई, लेकिन उसने पीवीवीएनएल द्वारा भुगतान नहीं करने के कारण वेतन दिलाने में असमर्थता जताई है। इससे परेशान होकर पूरे मेरठ शहर के संविदा विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर शहर से 168 संविदा कर्मचारी हटा दिए गए, अब शहर में केवल 435 संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं। उस पर वेतन भी समय से नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता वितरण मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र का कहना है कि कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल वेतन नहीं मिलने पर मुलाकात करने आया था। कार्य बहिष्कार की लिखित में उन्होंने कोई सूचना नहीं दी। संबंधित कंपनी का भी भुगतान कराया जा रहा है। कंपनी को संविदा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय से करना चाहिए। व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें