फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तार बदलने के कारण सात घंटे गुल रही बिजली

Mon, 30 Sep 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली में माजरा रोड में विद्धयुत लाइन ठीक करता कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
शामली। विद्युत निगम की ओर से शहर में जर्जर तारों और खंभों को बदलने का कार्य चला। इस दौरान कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति लगभग सात घंटे बाधित रही। बिजली न होने से दिनभर लोग गर्मी व पानी की समस्याओं से जूझते रहे।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से विद्युत लाइन के सुदृढीकरण के चलते रविवार को अटल विहार, रामसागर, पंसारियान व चरण सिंह कॉलोनी में विद्युत लाइन के जर्जर तार व खंभे बदलने का काम किया गया। इस कार्य के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। इसके बाद दिनभर लाइन पर काम चला।
इस बीच कॉलोनियों के लोगों को गर्मी के कारण परेशान हो उठे। लोग पानी तक को तरस गए। अटल विहार व चरण सिंह कॉलोनी के रविंद्र व राहुल और अनुज ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण काफी परेशानी हुई है। इनवर्टर बैट्री भी बंद हो गए, जिसके चलते गर्मी की समस्या झेलनी पड़ी। विद्युत विभाग को यह कार्य दो बार में करना चाहिए था।
विज्ञापन

-आज भी रहेगी कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप
जेई सौरभ कुमार ने बताया सोमवार को भी जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसमें गगन विहार में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे का शटडाउन रहेगा। जिसके चलते गगन विहार और काका नगर की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें