फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत संविदा कर्मियों ने नगर में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों ने रविवार शाम को नगर में कैंडल मार्च निकाला। मार्च टाउन हॉल से डाकघर होता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया है। कर्मियों के हकों के लिए आठ जुलाई को लखनऊ में भी प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों का पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा कार्य के अनुबंध न करने, वेतन भुगतान में भेदभाव करने, समान कार्य का समान वेतन न देने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने ईपीएफ घोटाले की जांच न कराने सहित अन्य मांगों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालने वालों में जितेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र राठी, अनंत चौधरी, जयपाल सिंह, विवेक शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, राहुल कुमार, संदीप कुमार, मंदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें