फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के 40 पोल से विद्युत तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के बिजौली, गोविंदपुरी से होते हुए गांव कोल के जंगल में पहुंच रही हाईटेंशन लाइन के 40 पोल से चोरों ने विद्युत तार चोरी कर लिए। किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर चोर कटा हुआ तार, गाड़ी व तार काटने के औजार आदि छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

बिजौली विद्युत उपकेंद्र से गांव बिजौली, गोविंदपुरी, गांव कोल के जंगल के लिए हाई टेंशन लाइन जा रही है। यह लाइन केवल जंगल में नलकूपों के लिए है। शनिवार रात गांव बिजौली के कुछ किसान अपने नलकूपों पर पहुंचे तो जंगल में कुछ अज्ञात लोग कैंटर व कई बाइकों के साथ मौजूद मिले। इनमें से कई लोग विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन का तार काटते दिखाई दिए। किसानों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। खरखौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तार चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर कटा हुआ तार, कैंटर गाड़ी और तार काटने के उपकरण मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उधर, विद्युत निगम ने खरखौदा थाने में इस मामले में तहरीर दी है।


चोरों द्वारा तीन गांवों के जंगल की काटी गई विद्युत लाइन से सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। चोर विद्युत लाइन काटकर तार मौके पर ही छोड़कर भाग गए हैं। -रनवीर सिंह, उपखंड अधिकारी तृतीय, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें