मेरठ से सटे हस्तिनापुर में विद्युत लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाया। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
बताया गया कि एलएनटी कंपनी द्वारा क्षेत्र में विद्युत लाइन का कार्य चल रहा था, इसमें नलकूपों के लिए लाइनें अलग की जा रही हैं। इसी दौरान संविदाकर्मी कार्य में लगा हुआ था कि अचानक लाइन में करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं टल रहा कोरोना का खतरा, सहारनपुर में एक ही परिवार के 12 सदस्य मिले संक्रमित
एसडीओ हस्तिनापुर विनय शर्मा के अनुसार सेटडाउन लेकर कार्य किया जा रहा था फिर लाइन में करंट कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। एनएलटी कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
उधर, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/