फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से शहर में दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद पटरी पर लौटा शहर में बसों संचालन
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते बंद की गई महानगर की इलेक्ट्रिक बस सेवा बुधवार सुबह से शुरू हो जाएंगी। 11 दिन के बाद अब महानगर की जनता को फिर से इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा का अवसर मिलेगा। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था भी पटरी पर लौट आयी है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और इलाकों को जोड़ने वाली इन बसों में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए इलेक्ट्रिक बसें काफी सुविधाजनक साबित हो रही हैं। कांवड़ यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद परिवहन निगम ने बुधवार से सिटी ट्रांसपोर्ट की सभी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया है। मंगलवार शाम तक लोहियानगर बस डिपों पर खड़ी बसों को चार्ज किया गया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई। बुधवार से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें