उन्होंने कहा कि इसी धरती पर एक पूर्व मुख्यमंत्री ने एक समुदाय का नाम लेकर कहा कि उनका वोट उन्हें मिलना चाहिए, लेकिन वे ऐसी बात नहीं कह सकते। उन्हें विश्वास है कि उन्हें सभी बिरादरी और समुदाय का एकजुट वोट मिलेगा। हम सभी की भलाई के लिए काम करेंगे। साथ ही इस बात की चिंता जरूर करेंगे कि एक भी व्यक्ति का पलायन कैराना से नहीं होने पाए। एक भी अपराधी गिरोह सिर नहीं उठा पाएगा। यहां सबका राज होगा, इसके लिए हम जनता से सहयोग चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कि सब एकजुट होकर चौकीदार बनकर काम करे और विपक्ष की साजिश को सफल न होने दें।
अध्यक्षता सुरेशचंद शर्मा ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज शर्मा रहे। इस मौके पर कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह, देवव्रत त्यागी, अजय भराला आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/