फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी साड़ी पहनकर रोड शो में पहुंचीं प्रियंका गांधी, एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Apr 2019 06:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
बिजनौर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। सहारनपुर में चिलकाना रोड पर प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक नजर आए। प्रियंका के काफिले में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग भी शामिल हुए। आगे तस्वीरों में देखें उनका यह रोड शो: -

 
विज्ञापन

2 of 7
सहारनपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
रोड शो से पहले प्रियंका सरसावा में अंबाला रोड पर स्थित चौधरी ढाबा पर कुछ देर के लिए मीडिया से रुबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हमारी नीति और नीयत साफ है, जबकि भाजपा की नीति में खोट है। उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई भी खराब नीयत से की जा रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो दोपहर बाद शुरू हुआ। गुलाबी साड़ी पहने खुली कार में सवार प्रियंका गांधी को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी। उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों की ओर फूल मालाएं भी फेंकीं।


 

4 of 7
सहारनपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर सहारनपुर की जनता का अभिवादन किया। उन्होंने लोगों से हाथ भी मिलाया। प्रियंका के काफिले में बड़ी संख्या मुस्लिम लोग भी शामिल हुए। प्रियंका गांधी की कार के पीछे उनके समर्थक कांग्रेस का झंडा लेकर कतार में मीलों दूर तक उनके पीछे चले। 
 
विज्ञापन

5 of 7
सहारनपुर में रोड शो के दौरान छतों पर मौजूद लोगों का अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान एक स्थान पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चल रहे कांग्रेस के प्रचार के बारे में भी प्रियंका ने जानकारी हासिल की। उन्होंने मकानों व दुकानों की छत पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों का भी अभिवादन किया।  
 
विज्ञापन

6 of 7
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी का काफिला - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में नहीं जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के कहने पर जैन समाज के लोग सुबह से व्यवस्था बनाकर प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिजनौर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं तब वहां पर कुछ बीजेपी कार्यकर्ता आ गए। प्रियंका ने सभी की ओर हाथ हिलाते हुए और मुस्कुराते हुए उन पर फूल और कांग्रेस का झंडा फेंक दिया। इसके बाद वहां मौजूद बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें