फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: कांग्रेस ने मेरठ से खेला ब्राह्मण कार्ड, कई सीटों पर भाजपा व गठबंधन की बढ़ी मुश्किल  

Sun, 17 Mar 2019 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीनियर एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा
विज्ञापन

सीनियर एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा को टिकट देकर कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। माना जा रहा है कि कांग्रेस का यह दांव भाजपा के लिए चुनौती भरा हो सकता है। उधर, अन्य सीटों पर भी कांग्रेस ने टिकट देकर अपनी रणनीति साफ की है कि कई सीटों पर वह भाजपा एवं गठबंधन की राह मुश्किल करेगी।

विज्ञापन


ओमप्रकाश शर्मा मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 1972 से 76 तक यूथ कांग्रेस कमेटी मेरठ के अध्यक्ष रह चुके हैं। पुराने कांग्रेसी कहे जाते हैं। हाल ही में जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने आनंद अस्पताल में आईं थीं तो ओपी शर्मा वहां भी मौजूद थे। 

कांग्रेस ने मेरठ के पैनल में नसीम कुरैशी, हरेंद्र अग्रवाल तथा ओपी शर्मा का नाम भेजा था जिसमें बाजी ओपी शर्मा के हाथ लगी। वह कहते हैं कि इस लोकसभा क्षेत्र में लगभग दो लाख वोटर ब्राह्मण हैं। बाकी सभी समाज का वोट खासतौर से मुस्लिम वोट भी उन्हें मिलेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

उधर, कैराना से कांग्रेस ने जाट कार्ड खेला है। यहां से हरेंद्र मलिक को टिकट दिया है। हरेंद्र राज्यसभा सदस्य और बघरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं । इनके बेटे पंकज मलिक भी विधायक रह चुके हैं। मलिक यहां गठबंधन और भाजपा दोनों के लिए ही चुनौती पेश करेंगे। 

बिजनौर से इंदिरा भाटी को टिकट देकर कांग्रेस ने गुर्जर कार्ड खेला है। इंदिरा रालोद से बिजनौर में सांसद रह चुके संजय चौहान की बहन हैं। इनके पिता बाबू नारायण सिंह पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस सीट पर गुर्जर मतों की काफी संख्या है। ऐसे में यहां अपने परंपरागत वोटों के अलावा गुर्जर वोटों में भी सेंध लगा सकती है।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की हुई थी हत्या
21 दिसंबर 2014 को डॉ. ओपी शर्मा के इकलौते बेटे युवा अधिवक्ता तरुण की कोतवाली के स्वामी पाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2017 में आरोपी लविंद्र को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उनका बेटा न्यूजीलैंड से एमबीए करने के बाद एलएलएम कर रहा था। यह मामला लखनऊ तक गूंजा था। 

सपा जो कांग्रेस में हुए शामिल
जिला कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर बैठक में सपा के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सपा से शाहिद सैफी, दिलशाद अब्बासी, सईद खान, हाजी नजर मौहम्मद, हाजी इकबाल, हैदर अली, शौकत भारतीय, सरफराज कुरैशी आदि कांग्रेस में शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें