चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान उतरे हुए हैं। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम जाएगा। गुरुवार को विक्टोरिया पार्क से मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है।
26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं। बुधवार शाम को प्रचार प्रसार रुक जाएगा।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ के यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, गढ़ रोड पर खोखे में लगी आग, कई झोपड़ियां जलीं
जिला प्रशासन ने विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पोलिंग बूथ तैयार हो गई हैं। पांचों विधानसभा में पिंक बूथ, दिव्यांग, मॉडल बूथ, युवा बूथ बनाए गए। प्रशासन के द्वारा बूथों सजावट का कार्य चल रहा है।
पांचों विधानसभावार मतदान
विधानसभा मतदाता
किठौर 368872
मेरठ कैंट 439553
मेरठ शहर 314618
मेरठ दक्षिण 497301
हापुड़ विधानसभा 380186