फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

Thu, 04 Apr 2024 04:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Lok Sabha Election : पिछले लोकसभा चुनावों में गठबंधन का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है। अमर उजाला की इस रिपोर्ट में जानिए पश्चिमी यूपी की सीटों के आंकड़े क्या कहते हैं।
विज्ञापन
मायावती, अखिलेश, राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक दल सियासी दांव आजमा रहे हैं। बसपा अकेले दम पर मैदान में है। भाजपा ने रालोद को अपने खेमे में शामिल किया है। कांग्रेस, सपा और अन्य दल इंडिया गठबंधन में रहकर ताल ठोक रहे हैं। पिछले चुनावों के आंकड़ों में गठबंधन की उपलब्धि पर नजर डाली जाए तो वह कुछ खास नहीं रहा। 

विज्ञापन


पश्चिम में गठबंधन के 2014 में छह और 2019 में सात प्रत्याशी मैदान में रहे। इन सभी में केवल तीन प्रत्याशी 2019 में जीत की दहलीज तक पहुंच सके। बाकी प्रत्याशियों की गठबंधन के बाद भी नैया पार नहीं लग सकी। खास बात यह है कि हारने वाले प्रत्याशियों में कई बड़े दिग्गज भी शामिल रहे।

सहारनपुर
- 2014 के चुनाव में रालोद-कांग्रेस का गठबंधन था, जिसमें कांग्रेस की तरफ से इमरान मसूद को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल ने जीत दर्ज की थी।
- 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से हाजी फजलुर्रहमान ने 514139 वोट के साथ जीत दर्ज की। 

कैराना
- 2014 में रालोद-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मैदान में थे, जिन्हें 42706 वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा के हुकुम सिंह ने 565909 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी।
- 2019 में गठबंधन प्रत्याशी के रूप में तबस्सुम हसन को मैदान में उतारा गया था। सपा, रालोद और बसपा का गठबंधन था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। 

बागपत
- 2014 में भाजपा से डॉ. सत्यपाल सिंह, कांग्रेस-रालोद से अजित सिंह मैदान में उतरे थे। डॉ. सत्यपाल सिंह 423475 वोट लेकर जीत गए थे। अजित सिंह 199516 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
- 2019 में भाजपा से डॉ. सत्यपाल सिंह और सपा-बसपा-रालोद से जयंत सिंह चुनाव लड़े थे। इस बार भी डॉ. सत्यपाल सिंह 525789 वोट लेकर जीत गए और जयंत सिंह 502287 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

मुजफ्फरनगर
- 2019 में भाजपा से दूसरी बार भी संजीव बालियान सांसद चुने गए थे। सपा, रालोद के गठबंधन के प्रत्याशी अजित सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
- 2014 में भाजपा से डॉ. संजीव बालियान ने जीत दर्ज की, जबकि रालोद-कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस के पंकज अग्रवाल को मात्र 12937 वोट मिली थी। वह चौथे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: सपा में घमासान पर विराम: मेरठ सीट पर भाजपा के अरुण गोविल को टक्कर देंगी सुनीता वर्मा, ऐसे राजनीति में रखा कदम
विज्ञापन

मेरठ
- 2014 में गठबंधन से कोई प्रत्याशी नहीं था। भाजपा से डॉ. यशवंत सिंह ने चुनाव जीता था।
- 2019 के चुनाव में गठबंधन से बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद किस्मत आजमा रहे थे। जिन्होंने 568378 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें