मंत्री दिनेश की पत्नी बन गईं व्यवसायी
प्रदेश में मंत्री और हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक की पत्नी आरती देवी की कमाई में सर्वाधित बढ़ोत्तरी हुई है। पत्नी ने वर्ष 2020-21 में चार लाख 62 हजार 643 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया। वह वर्ष 2017 से आयकर रिटर्न दाखिल कर रही हैं। इससे पहले वह नहीं कर रही थीं। वह उनके नाम से वर्ष 2017 में सिर्फ आराध्या ब्रिक फील्ड था।
वहीं, वर्ष 2022 में उनके नाम से राम डेवलपर्स, आराध्या ब्रिक फील्ड और अन्य फर्म चलाकर चल संपत्तियों में इजाफा किया। इससे उनकी चल संपत्ति 24 लाख 68 हजार 891 से बढ़कर 57 लाख 33 हजार 667 पर पहुंच गईं।
दिनेश खटीक की चल संपत्ति भी 17 लाख 41 लाख 896 से बढ़कर 79 लाख 31 हजार 193 पर पहुंच गईं। इसके अलावा दिनेश खटीक पर सिर्फ एक कार थी। अब एक फॉर्च्यूनर के साथ एक स्कूटर भी हो गया है। वहीं, अचल संपत्ति डेढ़ करोड़ पहुुंच गई। दिनेश पर चार मुकदमे दर्ज है।