कंकरखेड़ा। नाली के विवाद में पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला वर्शीया (65) पर क्रिकेट बैट से हमला कर उनकी नाक तोड़ दी। हमले में उनके आंख पर भी चोट लगी है। पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना क्षेत्र के खडोली गांव निवासी गुलफाम ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी करता है। उन्होंने नाली में कूड़ा जान से रोकने के लिए एक जाली लगा रखी है। जिसका पड़ोस में रहने वाला एक परिवार विरोध करता है। बुधवार सुबह उनकी मां वर्शीया घर पर मौजूद थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले परिवार के सदस्य गाली गलौज करते हुए उनके घर में घुस गया।
आरोपियों ने बुजुर्ग महिला सेे अभद्र व्यवहार किया और सिर पर बैट से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला की आंख और नाक पर गंभीर चोट आ गई। हमले में बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।