फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंदरों के हमले से वृद्ध महिला घायल

विज्ञापन
गांव मीवा निवासी महिला शारदा जिसको बंदर ने हमला कर घायल कर दिया, इलाज कराते पूर्व मंत्री प्रभुग
विज्ञापन
- पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने सीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर के घायल होने पर गुस्साए बंदरों के झुंड ने तहसील से जमीन संबंधी काम निपटाकर अपने पति विक्रम सिंह यादव के साथ पैदल घर लौट रही 70 वर्षीय शारदा देवी निवासी गांव मीवा पर जानलेवा हमला कर दिया। पानी की टंकी के पास हुए इस हमले में चार बंदरों ने महिला की कमर, हाथ और सिर पर काटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के समय तहसील से लौट रहे पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि एवं भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेशपाल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया और बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद दोनों नेता घायल वृद्ध महिला को तुरंत सीएचसी मवाना ले गए, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर उपचार दिलवाया। प्राथमिक उपचार के बाद शारदा देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से भड़के थे बंदर
दोपहर लगभग 2:00 बजे तहसील रोड पर टंकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बंदर को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। साथी बंदर के घायल होने से गुस्साए बंदरों के झुंड ने वहां से गुजर रही शारदा देवी पर अचानक हमला बोल दिया। उधर, दुर्घटना में घायल हुए बंदर को स्थानीय निवासी अंकुर सैनी और उनके साथी उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बंदर की मौत हो गई। उन्होंने बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बंदर पकड़वाने की मांग
इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने शासन-प्रशासन और नगर पालिका से कस्बे में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें