फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, बेटों ने की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
खतौली के गांव टिटौडा की रहने वाली थी मुन्नी देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला(मेरठ )। दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह दादरी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा मुन्नी देवी की मौत हो गई। सूचना पर टिटौड़ा से मौके पर पहुंचे मृतका के चार बेटों ने शव की शिनाख्त अपनी मां के रूप में की। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव उन्हें सौंपने की मांग की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दौराला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दादरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते हुए महिला की शिनाख्त का प्रयास किया। इसी दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के टिटौडा गांव निवासी महिपाल, मनोज, आनंद और सेठपाल मौके पर पहुंचे। चारों ने शव की शिनाख्त अपनी 70 वर्षीय मां मुन्नी देवी पत्नी बलवान के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुन्नी देवी सोमवार सुबह घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनके पति और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उन्हें रेलवे ट्रैक पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली। सूचना पर वे दादरी पहुंचे और शव की पहचान की। चारों बेटों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों से सुपुर्द कर दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें