फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेघराजपुर मे बुजुर्ग के साथ गाली गलौज व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मेघराजपुर में घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग के साथ गांव के ही व्यक्ति द्वारा गाली गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मेघराजपुर निवासी रविशंकर पुत्र धर्मपाल सिंह ने बताया कि बीते दिन रात्रि करीब 9:00 बजे उसके पिता धर्मपाल सिंह अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बैठे हुए थे कि उसी दौरान गांव का रहने वाला नंद किशोर पुत्र चतर सिंह नशे में आया और बिना किसी कारण के ही बुजुर्ग धर्मपाल सिंह के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक मुंडाली थाना रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें