फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगानगर में बुजुर्ग ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर के पास बाग में आम के पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। गंगानगर बिजलीघर द्वितीय के बराबर में स्थित बाग में बुजुर्ग विनोद कुमार गुप्ता(64) ने फांसी लगा ली। शव आम के पेड़ से लटका मिल। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गंगानगर जेजी ब्लॉक निवासी विनोद कुमार गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, करीब चार साल से वह बीमार चल रहे थे। इसके चलते वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। उनका उपचार भी चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात वह घर से निकल गए। शुक्रवार सुबह उनका शव गंगानगर द्वितीय बिजलीघर के बराबर में स्थित बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, वह पहले भी घर से चले गए थे। उन्हें ढूंढ कर घर लाए थे। गंगानगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना में लिखित शिकायत नहीं मिली है।सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें