फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। एनएच-34 पर बृहस्पतिवार सुबह साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इंचौली निवासी सत्तार (60) गांव से गुलर के पत्ते इकट्ठे कर शहर में बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह पत्ते बेचकर साइकिल से गांव आ रहा था। सैनी गांव में बैंक के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि सत्तार के पांच बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें