फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज स्थित मोहल्ला ढलान वाले के पास सोमवार शाम पैदल ही सड़क पार कर रहे बुजुर्ग मोपाल (65) की सामने से आ रही ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामराज के मोहल्ला मायानगर निवासी ओमपाल ने बताया कि उसका अविवाहित भाई मोपाल मजदूरी करता था। साेमवार शाम मोपाल रामराज हस्तिनापुर रोड मोहल्ला ढलान वाले में जा रहा था। मुख्य मार्ग को पार कर रहे बुजुर्ग मोपाल को बाजार की तरफ से आ रही ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने गंभीर रूप से घायल को पास के ही स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने मोपाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक संदीप निवासी गांव रहेडवा थाना रामराज को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें