तीन दिन उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बेगमपुल पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग घायल हो गए। उपचार के दौरान मेडिकल में मौत हो गई। सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सदर कबाड़ी बाजार निवासी नीरज कुमार जायसवाल ने बताया कि तीन जुलाई रात 9.30 बजे उनके पिता महेंद्र कुमार जायसवाल(65) बेगमपुल पर गए थे। जब वह कैंट अस्पताल के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक आई और उसने महेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। वो घायल होकर बेहोश हो गए। बाइक छोड़कर युवक भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनके हाथ व सिर में चोट लगी। सिर में रक्तस्राव के कारण वह कोमा में चले गए। तीन दिन वेंटीलेटर पर उपचार के बाद सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी बाइक सवार को यश भारद्वाज पुत्र विशाल भारद्वाज निवासी कबाड़ी बाजार बताया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
-